फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack on sleeping factory workers, case filed

Ghaziabad News: फैक्टरी में सो रहे कर्मचारियों पर हमला, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Attack on sleeping factory workers, case filed
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में संचालित जायको फ्लोक्सी ट्यूब कंपनी के अंदर सो रहे फैक्टरी श्रमिक राजा और शुभम पर किसी अंजान व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला 10 नवंबर की रात का है और इसका पता तब चला जब 11 नवंबर की सुबह राजा का ही भाई प्रेम कुमार काम करने फैक्टरी पहुंचा। यहां घायल देख दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में दोनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं। 14 नवंबर को प्रेम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में प्रेम कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के बेगूसराय स्थित गांव बरौनी फुलवड़िया के रहने वाले हैं। यहां वह इंदिरापुरम में परिवार के साथ रहते हैं। वहीं उनका भाई राजा फैक्टरी में ही सोता है। बताया कि 11 नवंबर को जब वह फैक्टरी पहुंचे तब राजा और उसके साथी शुभम को लहूलुहान हालत में मिले। उन्होंने तुरंत दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के कुछ घंटे बाद जब राजा होश में आया तब उसने बताया कि दोनों पर कुछ लोगों ने रॉड से हमला किया था। इसके बाद से दोनों को कुछ भी पता नहीं था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed