फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack on protest against giving bananas at high prices

Ghaziabad News: महंगे दाम पर केले देने के विरोध पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Attack on protest against giving bananas at high prices
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर रावली रोड कट के पास सोमवार रात केले खरीदने को लेकर एक युवक की ठेली वाले से कहासुनी हो गई। ठेली वाले ने गाली गलौज कर अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खिमावती गांव निवासी मोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात कार से वह अपने घर जा रहा था। रावली रोड तिराहे पर केले लेने के लिए उसने कार रोकी। इस दौरान ठेली वाले ने पहले वाले ग्राहक को 60 रुपये दर्जन केले दिए, जबकि मोनू को 70 रुपये दर्जन केले बताए। इस पर मोनू ने कहा कि हमें अधिक दाम में केले क्यों दे रहे हैं, इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गाली गलौज करते ठेली वाले ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मोइन व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed