फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack on pollution: 34 metal smelting factories sealed

प्रदूषण पर प्रहार: धातु गलाने वाली 34 फैक्टरियां सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Attack on pollution: 34 metal smelting factories sealed
लोनी। जिला प्रशासन ने मंगलवार को संयुक्त टीम ने लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में धातु गलाकर प्रदूषण फैलाने वाली 34 फैक्टरियों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सभी फैक्टरियों के विद्युत कनेक्शन भी काट दिए गए। प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्टरियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लोनी एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि संयुक्त टीम ने बेहटा हाजीपुर, सेवाधाम, अमित विहार, कृष्णा नगर फेस-1 और फेस-2 में संचालित फैक्टरियों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से धातु गलाने का काम होते पाया गया तो 34 फैक्टरियों को सील कर दिया। साथ ही विद्युत निगम ने कनेक्शन काट दिए। अचानक हुई कार्रवाई से फैक्टरी संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्टरियों को बंद कराया और सील की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रति गुप्ता के साथ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), विद्युत निगम और पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed