फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Atmosphere in park spoiled by drug abuse; security guards accused of negligence

Ghaziabad News: पार्क में नशाखोरी से बिगड़ा माहौल, सुरक्षा गार्डों पर लापरवाही का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Atmosphere in park spoiled by drug abuse; security guards accused of negligence
इंदिरापुरम। स्वर्ण जयंती पार्क में नशाखोरी और सुरक्षा गार्डों की कथित लापरवाही को लेकर इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने पार्क रखरखाव एवं सुरक्षा ठेकेदार सुरेंद्र अरोड़ा और सिद्धार्थ अरोड़ा को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अनुसार 28 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे रक्षाबंधन के अवसर पर पार्क में बड़ी संख्या में परिवार और नागरिक मौजूद थे। इसी दौरान निर्माणाधीन रेस्टोरेंट के पास तीन किशोर नशे का सेवन करते नजर आए। उन्हें रोकने और फोटो खींचने की बात कहने पर युवकों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से संबंधित फोटो ठेकेदार को भेजे जाने की बात भी पत्र में कही गई है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए ने आरोप लगाया कि घटनाओं के दौरान पार्क में तैनात सुरक्षा गार्ड निष्क्रिय बैठे रहे और उन्होंने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। एसोसिएशन ने निर्माणाधीन व सुनसान क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, शराब और नशे के सेवन पर रोक लगाने और लापरवाह गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed