फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Atm pelted with stones to steal cash

Ghaziabad News: नकदी चोरी करने के लिए एटीएम में मारे डंडे-पत्थर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Atm pelted with stones to steal cash
गाजियाबाद। राजनगर स्थित स्मॉल फाइनेंस बैंक का एटीएम तोड़कर मंगलवार रात करीब सवा तीन बजे चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक किशोर एटीएम में डंडा व पत्थर मारते हुए कैद हो गया। एटीएम में छेड़छाड़ होते ही बैंक के कंट्रोल रूम से कविनगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कविनगर पुलिस दौड़ी और मौके से रंगेहाथ एक किशोर को दबोच लिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें बैंक की ओर से मंगलवार रात करीब तीन बजे कॉल आई। उन्होंने तुरंत कविनगर पुलिस को इसकी जानकारी देकर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। टीम ने मौके से एटीएम में छेड़छाड़ करते हुए एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। फुटेज में किशोर एटीएम में डंडे व पत्थर मारता नजर आ रहा है। मामले में बैंक के ऑपरेशनल मैनेजर अमीर अहमद की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पूछताछ में किशाेर ने पुलिस को बताया कि उसे रुपये की जरूरत थी इसीलिए एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। बैंक के ऑपरेशनल मैनेजर का कहना है कि एटीएम में नौ लाख रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed