{"_id":"589b60034f1c1bc15537a5bd","slug":"atm-card-cloned-by-removing-the-ten-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर निकाले दस हजार रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर निकाले दस हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
atm card
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली सेक्टर-1 निवासी महिला का कार्ड क्लोन कर ठगों ने अकाउंट से दस हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। महिला ने थाना इंदिरापुरम में तहरीर दी है।सेक्टर-1 निवासी मितुल कुमारी पड़पड़गंज स्थित एक मेडिकल कंपनी में अकाउंटेंट हैं। 22 जनवरी को वह सेक्टर-2 स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने गई थंी।
विज्ञापन
वह पैसे निकाल रहीं थीं तभी मशीन हैंग हो गई । इसी बीच पीछे खड़े एक युवक ने उनकी मदद करने के बहाने उनसे एटीएम ले लिया। उसने भी मशीन में कार्ड डालकर कई बार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन रुपये नहीं निकले। इसके बाद युवक कार्ड देकर वापस चला गया। शाम को वह घर पहुंचीं तो मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी सूचना बैंक को दी। वह कई दिनों तक बैंक के चक्कर काटती रहीं, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने बुधवार को थाना इंदिरापुरम में ठगी की शिकायत दी है। थाना इंचार्ज प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि युवक ने महिला का कार्ड क्लोन कर लिया होगा। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन