फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   At stake are the credibility of veterans

दांव पर लगी है दिग्गजों की साख

Sat, 11 Feb 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
At stake are the credibility of veterans
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव में इस बार राजनीति के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर की 15 विधानसभा सीटों पर दो पूर्व सांसद, 15 सिटिंग विधायक , 2 पूर्व मंत्री और 2 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे के कंधों पर भी पिता की राजनीतिक विरासत को बचाने की जिम्मेदारी है। कई प्रत्याशी अपनी हार का मिथक तोड़कर इस बार यूपी की राजनीति में चमकने को बेताब हैं।
विज्ञापन


तीनों जिलों के मतदाता इन ‘धुरंधरों’ के भाग्य और राजनीतिक करियर का फैसला शनिवार को करेंगे। इनमें से कई ऐसे हैं, जो इस बार चुनाव हारे तो उनके राजनीतिक करियर का सूरज डूब सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से विधायक और सांसद रह चुके सुरेंद्र प्रकाश गोयल 2009 में सांसद चुनाव हारने के बाद इस बार मुरादनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी हैं। भाजपा से चार बार सांसद रह चुके रमेश चंद तोमर ने धौलाना विधानसभा से ताल ठोंक रखी है।

गढ़ विधायक व राज्य मंत्री मदन चौहान अपनी सीट बचाने के लिए दमखम लगाए हुए हैं। बुलंदशहर सदर सीट से पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं, विधायक अलीम और गुड्डु पंडित विधानसभा में जाने के लिए हैट्रिक लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं इसी सीट से सिकंदराबाद सीट से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद व एमएलसी जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव चुनाव मैदान में है। यहां लालू और जितेंद्र यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है। मुरादनगर विधानसभा से 6 बार विधायक और कई बार प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके राजपाल त्यागी के बेटे व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजीत पाल त्यागी चुनाव मैदान में हैं।


हापुड़ से कांग्रेस विधायक गजराज सिंह, धौलाना से सपा विधायक धर्मेश तोमर, मोदीनगर से रालोद विधायक सुदेश शर्मा, गाजियाबाद विधायक सुरेश बंसल, साहिबाबाद विधायक अमरपाल शर्मा, लोनी विधायक जाकिर अली, स्याना से दिलनवाज खान, अनूपशहर से गजेंद्र सिंह, शिकारपुर से मुकेश शर्मा, सिकंदराबाद से विमला सोलंकी के सामने अपनी विधायकी को बरकरार रखने की चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed