फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Assaulted for demanding payment for a cow; brother shot in the leg for protesting.

Ghaziabad News: गाय के रुपये मांगने पर मारपीट, विरोध करने पर भाई के पैर में मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Assaulted for demanding payment for a cow; brother shot in the leg for protesting.
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के खानपुर जप्ती में बकाया रुपये मांगने युवक के साथ मारपीट और उसे बचाने आए भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित सन्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोपी शुभम और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गोली लगने से सन्नी के भाई व्रिश के पैर घायल हो गएऔर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सन्नी ने बताया कि चौहान पट्टी निवासी शुभम करीब एक साल पहले 10 हजार रुपये की गाय मांग कर ले गया था। गाय उधार दी गई थी कुछ दिनों बाद आरोपी पक्ष ने छह हजार रुपये दे दिए थे और चार हजार रुपये उन पर शेष रह गए। आरोप है कि रविवार सुबह करीब नौ बजे सन्नी जब शुभम से गाय के बकाया चार हजार रुपये मांगने पहुंचा तो उसने अपने साथी मोदी, इंद्र व मोहित के साथ मिलकर हाथापाई कर दी। पीड़ित के मुताबिक, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा। आरोप है कि करीब 11 बजे शुभम और उसके साथी भी उनके घर पहुंचकर गोली चला दी। गोली सन्नी के भाई व्रिश के पैर में लगी है और वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपियों की भूमिका और गोली चलने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed