फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   asked for five thousand for delivery, if not given then referred

Ghaziabad News: प्रसव कराने के लिए मांगे पांच हजार, नहीं दिए तो किया रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
asked for five thousand for delivery, if not given then referred
गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल में प्रसव कराने पहुंची गर्भवती ने सुविधा शुल्क नहीं दिया तो उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। महिला के पति ने अस्पताल में तैनात चिकित्सक पर पांच हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन कहना है कि गर्भवती को पथरी भी थी। वह ऑपरेशन नहीं कराना चाहती थी, इसलिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार को छपरौला निवासी रोहित 31 वर्षीय पत्नी रेनू को लेकर महिला अस्पताल ले गए थे। वह मजदूरी करता है। आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से रोहित पत्नी को लेकर अस्पताल के लेबर रूम में पहुंचा। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने रेनू को भर्ती करने के लिए कहा। आरोप है कि लेबर रूम में तैनात स्टाफ ने पत्नी के ऑपरेशन के नाम पर उससे पांच हजार की मांग की और न देने पर पत्नी को किसी और अस्पताल में ले जाने को कहा। काफी देर तक जब महिला का उपचार शुरू नहीं हुआ तो रोहित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधार से शिकायत की। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला का चेकअप करने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सीएमओ का कहना है कि मामले की जांच के लिए सीएमएस से कहा गया है। वहीं, सीएमएस डॉ. सुमाता तालिब का कहना है कि गर्भवती के पति से रुपये मांगने की बात झूठी है। महिला के गर्भावस्था के नौ महीने पूरे हो चुके हैं। उसे पथरी की भी समस्या है। समय पूरा होने की वजह से महिला का ऑपरेशन जरूरी था और वह ऑपरेशन को तैयार नहीं थी। इसके कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed