फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   As the festive season begins, people struggle with traffic jams, police remain absent.

Ghaziabad News: त्योहारी सीजन शुरू होते ही जाम से जूझे लोग, पुलिस रही नदारद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
As the festive season begins, people struggle with traffic jams, police remain absent.
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के समीप लगा भीषण जाम। फ़ोटो संवाद
मोदीनगर। त्योहरी सीजन शुरू होने के साथ ही सड़कों पर जाम का सिलसिला भी शुरू हो गया। खरीदारी के लिए बुधवार को लोगों की भीड़ बढ़ी तो नगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग समेत कई स्थानों पर जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी नदारद दिखे। इससे जाम की स्थिति और भी भयावह हो गई। लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों गंवाने पड़े। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

आगामी करवा चौथ, अहाेई अष्टमी और दीपावली व भैया दूज आदि के कारण बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। नगर के अधिकांश प्रमुख बाजार दिल्ली-मेरठ मार्ग और उसके आसपास हैं। बुधवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगना शुरू हो गया। बुधवार दोपहर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के समीप जाम लग गया। जाम में हजारों वाहनों के पहिये ठहर गए। नगर के तिबड़ा रोड, भगवानगंज मंडी, कस्बा रोड और गुरुद्वारा रोड पर भी जाम लग गया। बाजारों में पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन चालकों ने खूब मनमानी की। लोगों ने सड़कों पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए। जाम में फंसे लोग सिस्टम को कोसते नजर आए। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि यातायात सुचारू कराने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed