{"_id":"56fc1c514f1c1be44af00f9c","slug":"as-soon-as-the-heat-began-to-water-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी शुरू होते ही होने लगी पानी की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी शुरू होते ही होने लगी पानी की परेशानी
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी। साहिबाबाद क्षेत्र के झंडापुर गांव में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। गांव के लोग बुधवार को भाजपा नेता संजीव शर्मा और पप्पू पहलवान के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे और मेयर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को भी पत्र भेजकर ‘अमृत’ योजना के जरिए पानी के संसाधन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। कालोनी के लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के बीच बसे इस गांव में भूजल स्तर 200 फीट से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
चारों ओर उद्योगों की वजह से ग्राउंड वाटर प्रदूषित हो चुका है। वसुंधरा जोन में गंगाजल सप्लाई की जा रही है, लेकिन झंडापुर गांव को पानी नहीं मिल रहा। मांग की कि वसुंधरा जोन से झंडापुर गांव को भी गंगाजल सप्लाई दिलाई जाए।
विज्ञापन
महापौर अशु वर्मा ने उन्हें जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान कैलाश राणा, खेम सिंह, श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार मौजूद रहे।