{"_id":"66bbd2e42983cfcd130bc5c4","slug":"archana-gautam-accused-in-fraud-did-not-come-on-the-pretext-of-mbbs-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-111228-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नहीं आई एमबीबीएस के बहाने धोखाधड़ी में आरोपी अर्चना गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नहीं आई एमबीबीएस के बहाने धोखाधड़ी में आरोपी अर्चना गौतम
विज्ञापन
कौशांबी। स्पेन में एमबीबीएस और पीजी कोर्स के नाम पर लाेगों से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी अर्चना गौतम को मंगलवार को मुंबई से नहीं लाया गया। सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की वजह से उसे नहीं लाया जा सका। कौशांबी पुलिस ने कोर्ट में नई तारीख के लिए अर्जी दी है।
कौशांबी के एंजल मॉल में द इंटरनेशनली के नाम से ऑफिस खोलकर अर्चना गौतम ने अपने साथियों के साथ छात्र-छात्राओं को मेडिकल व पीजी कोर्स कराने का झांसा दिया। पढ़ाई नहीं होने पर छात्रों के अभिभावकों ने कौशांबी थाने में मुकदमा कराया। पुलिस जांच में दिल्ली के तेलीवाड़ा की अर्चना गौतम, उसके भाई राहुल, दोस्त विवेक, विवेक के भाई शिशुपाल और स्पेन में बैठी डॉ. सस्मिता नंदा समेत आठ लोगों के नाम सामने आए थे। सभी के खिलाफ गाजियाबाद, हरिद्वार और मुंबई में केस दर्ज हैं। कौशांबी पुलिस की कार्रवाई से पहले मुंबई पुलिस 28 मई को अर्चना को गिरफ्तार कर ले गई।
बाद में कौशांबी पुलिस को 13 अगस्त का अर्चना के लिए बी वारंट मिला था,लेकिन उसे मंगलवार को गाजियाबाद नहीं लाया जा सका। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि अर्चना गौतम से पूछताछ के लिए दोबारा कोर्ट में अर्जी दी है।