फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Applications will be accepted on the Swayam portal till September 1

Ghaziabad News: स्वयं पोर्टल पर एक सितंबर तक होंगे आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Applications will be accepted on the Swayam portal till September 1
बुलंदशहर। स्वयं पोर्टल पर निशुल्क उपलब्ध 11 विषयों की पढ़ाई के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक सितंबर तय की गई है। अंतिम मूल्यांकन परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने स्वयं पोर्टल पर लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान सहित 11 विषयों के कुल 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराए हैं। असेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन सात से नौ सितंबर के बीच होगा। फाइनल परीक्षा 10 से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। कोर्स का समापन भी 15 सितंबर को होगा। प्रत्येक कोर्स की अवधि 21 सप्ताह रखी गई है, जिससे विद्यार्थी गहराई से विषयों की समझ विकसित कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को अपनी तैयारी जांचने के लिए सेल्फ-असेसमेंट टेस्ट और क्विज दिए जाएंगे। छात्र-छात्राएं swayam.gov.in वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। संबंधित कोर्स लिंक पर क्लिक कर नामांकन करें। सभी अध्ययन सामग्री पूरी करने के बाद फाइनल असेसमेंट दें और सफल होने पर सर्टिफिकेट प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed