फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Another young man had a noose swindle victims

ठगी के शिकार एक और युवक ने फंदा लगाया

Fri, 09 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 09 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Another young man had a noose swindle victims
सुसाइड - फोटो : bureau

डीजी डील टू यू सोशल कंपनी की ठगी के शिकार हुए युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सोमवार रात कीहै। वहीं एक अन्य युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। जीतपुर कालोनी निवासी मोनू (36) मजदूरी करता था।

विज्ञापन


उसने  डीजी डील टू यू सोशल साइड कंपनी में रुपये लगाई थे। कंपनी के भाग जाने से मोनू डिप्रेशन में चल रहा था। कालोनी के लोगों ने बताया कि मोनू गुमसुम रह रहा था और सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। मोनू पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और आनन फानन  में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा कस्बा निवासी रहीसुद्दीन ने भी कंपनी में पैसा लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्रेशन में आकर उसने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरतलब है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में डीजी डील टू यू सोशल साइड के नाम से कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर हजारों लोगों से लाखों रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए।


कंपनी की ओर से लोगों को बताया गया था कि 19500 रुपये जमा करके उन्हें इंटरनेट पर विज्ञापन क्लिक करने है और इसके बदले उन्हें हर सप्ताह नौ हजार रुपये मिलेंगे। बता दें कि छह दिन  पहले कस्बा निवासी सब्जी विक्रेता प्रमोद कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed