{"_id":"66fc7350e0f9d9b3390ba834","slug":"another-case-of-conversion-in-crossing-republic-ghaziabad-news-c-30-noi1096-479586-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रॉसिंग रिपब्लिक में धर्मांतरण का एक और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रॉसिंग रिपब्लिक में धर्मांतरण का एक और केस
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक में 15 दिन के भीतर धर्मांतरण का दूसरा मामला सामने आया है। इस बार सेन विहार की रीना ने केस दर्ज कराया है। इसमें पुष्पा को नामजद कराया गया है। रीना का आरोप है कि पुष्पा और उसके साथियों ने उन पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। ईसाई धर्म अपनाने पर उनके दुख दूर हो जाने का दावा किया। साथ ही पैसे देने का प्रलोभन दिया। पुलिस पुष्पा की तलाश कर रही है।
रीना ने बताया कि उन्होंने धर्म बदलने से साफ इन्कार कर दिया। इस पर पुष्पा 30 सितंबर को उन्हें और उनके परिजनों को जबरन अपने साथ सोनू नाम के व्यक्ति के घर ले गई। वहां ईसाई धर्म का कोई अनुष्ठान चल रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि पुष्पा इसी तरह अनुष्ठान में ले जाकर कई लोगों का धर्मांतरण करा चुकी है। इस पर वह और उनके परिजन वहां से चले आए।
एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि हाल ही में सामने आए धर्मांतरण के सभी मामलों की जांच की जा रही है। क्राॅसिंग रिपब्लिक के इस केस में देखा जा रहा है कि कहीं इसके तार अन्य मामलों से तो नहीं जुड़े हैं। पुष्पा और उसके साथ के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पादरी ने बरेली की युवती का भी कराया धर्मांतरण
नंदग्राम क्षेत्र से हाल में आए धर्मांतरण के मामले में आरोपी इंग्राहाम स्कूल के पीटीआई और डासना के चर्च के पादरी गैराल्ड मैथ्यूज मेसी के मोबाइल से एक युवती का फोटो मिला है, जो बरेली की रहने वाली है। मेसी ने उस युवती का भी धर्मांतरण कराया है। इस संबंध में जांच के लिए पुलिस की टीम बरेली भेजी गई है। इसके अलावा पुलिस हापुड़ भी गई है।
11 चर्च के संपर्क में है पंकज
क्रॉसिंग रिपब्लिक के डूंडोहड़ा में धर्मांतरण के मामले में पकड़े गए आरोपी पंकज से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह गौतमबुद्धनगर के 12 चर्च के संपर्क में है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि पंकज के बैंक खातों के बारे में जानकारी जा रही है। उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिले में एक माह के भीतर धर्मांतरण के चार बड़े मामले सामने आ चुके हैं।
धर्मांतरण के विरोध में किया हनुमान चालीसा का पाठ
विहिप और बजरंग दल ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। इसके बाद कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। डीएम को ज्ञापन देकर धर्मांतरण में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर में मिशनरियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में गुप्त रूप से प्रार्थना सभा, बीमारियों की दवा, झाड़-फूंक से इलाज का लालच देकर व आर्थिक मदद देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। पिछले 15 दिन से यह मामले और भी अधिक बढ़ गए हैं।
ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित सभी स्कूलों और उनके बैंक खातों की जांच कराई जाए। स्कूलों के अंदर बने चर्च बंद कराए जाएं। धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर रासुका लगाई जाए। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग, प्रचार प्रसार प्रमुख अश्विन शर्मा, मंत्री अनिल रावत ने कहा कि डूंडाहेड़ा में पिछले छह महीने से एक परिवार धर्मांतरण के उपरांत प्रत्येक रविवार को सभा करे धर्मांतरण करने के प्रयास का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में भी एक पब्लिक स्कूल का नाम सामने आया है। स्कूलों के माध्यम से धर्मांतरण का जो खेल खेला जा रहा है, वह अत्यंत गंभीर है। इस दौरान परिषद के मेरठ प्रांत के मंत्री राजकुमार डूंगर, गौरव सिंह, विवेक गोस्वामी, अनिल कुमार, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, साहिल, मनीष, प्रबल गुप्ता, अभिषेक भट्ट, प्रबल कुमार, मुदित शर्मा, अमन कुमार, मुदित गोयल, अश्वनी शर्मा, राजीव शर्मा, नवीन गौतम मौजूद रहे।