फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ankit's life was taken on abusing

Ghaziabad News: गाली-गलौच करने पर ली थी अंकित की जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ankit's life was taken on abusing
लोनी। रामपार्क कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में अंकित बत्रा की हत्या संचालक और स्टाफ के चार लोगों ने गाली-गलौच करने पर की थी। पुलिस ने रविवार सुबह संचालक विपिन ठाकुर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। मामले में अभी तीन आरोपी फरार हैं। कब्जे से लोहे और प्लास्टिक के पाइप, चमड़े की तीन बेल्ट समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने संचालक विपिन ठाकुर निवासी करावलनगर दिल्ली और मेग सिंह निवासी सबोली हर्ष विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया है। इस हत्या से संबंधित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ में गिरफ्तार संचालक विपिन ने बताया कि अंकित अक्सर फोन पर उनके साथ गाली-गलौच करता था। 16 मार्च को अंकित को उसके घर से नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए लाया था, यहां संचालक ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर अंकित को डंडों और बेल्ट से पीटकर मारा डाला था। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। अंकित के परिजनों ने संचालक और स्टाफ पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस घटना में फरार तीन और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी ने हरकी पौड़ी पर गुजारी थी रात
बाइक खराब हुई तो बस में सफर करता रहा
हत्या के बाद विपिन और उसका एक साथी संदीप बाइक से हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने चटाई लेकर हरकी पौड़ी पर रात गुजारी। पुलिस से बचने के लिए तीन और आरोपी कहीं और छिपने चले गए थे। यहां से वह खुर्जा पहुंचे और होटल में कमरा लिया। खुर्जा में विपिन की बाइक फिसल कर गिर गई। इस दौरान विपिन को चोट लगी थी। गिरने से बाइक खराब हो गई, तो आरोपी ने बाइक वहीं छोड़ दी और बस से अलीगढ़ के लिए निकल गए। अलीगढ़ में तीनों फरार आरोपी भी आ गए। इसके बाद विपिन अपने साथियों को अलीगढ़ में छोड़कर अकेला मथुरा के लिए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed