फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Animal remains found in gutter, people from Hindu organizations gathered

Ghaziabad News: गटर में मिले पशु अवशेष, हिंदू संगठनों के लोग हुए एकत्रित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Animal remains found in gutter, people from Hindu organizations gathered
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के आवास विकास के गटर में मंगलवार को पशु अवशेष पाए गए। पशु अवशेष मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पाकर लोनी विधायक भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार सुबह आवास विकास के गटर में कुछ पशु अवशेष आसपास के लोगों ने देखे। सूचना पाकर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र पाल त्रिपाठी, एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल के कार्यकर्ता और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने घटना का विरोध किया। विधायक ने बताया कि उन्होंने पुलिस से तीन मांगे रखी हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो, जितने भी पशु तस्कर हैं उनके खिलाफ गैंगस्टर समेत अन्य कार्रवाई हो। अगर एक सप्ताह में ऐसा नहीं हुआ तो हिंदू संगठन पुलिस कमिश्नर के ऑफिस के बाहर अनशन करेंगे।
विज्ञापन

लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अवशेषों को मिट्टी में दबा दिया गया है। इस घटना को किसने किया है, उसकी जांच की जा रही है। गटर में अवशेष किसने डाले हैं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed