फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Animal dies of electrocution; Electricity Department accused of negligence.

Ghaziabad News: करंट लगने से पशु की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Animal dies of electrocution; Electricity Department accused of negligence.
मुरादनगर। जलालपुर रोड पर करंट लगने से एक पशु की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर और असुरक्षित विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे खुले व असुरक्षित बिजली के तारों की चपेट में आने से पशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर तार और विद्युत व्यवस्था की शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि खुले तार न केवल पशुओं बल्कि राहगीरों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर खुले और जर्जर तारों को बदलवाकर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। एसडीओ एसपी यादव का कहना है कि टीम भेजकर तारों को ठीक कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed