फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angry with step daughter's marriage, father strangled his wife to death

Ghaziabad News: सौतेली बेटी की शादी से नाराज पिता ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Angry with step daughter's marriage, father strangled his wife to death
टीला मोड़ थाना पुलिस ने हत्यारोपि पति को किया गिरफ्तार। स्रोत पुलिस
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के न्यू डिफेंस कॉलोनी में सौतेली बेटी की शादी से नाराज पिता अनिल शर्मा ने पत्नी रेनू की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव मौके पर छोड़कर पति भाग गया। अनिल शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। बेटी ने पिता अनिल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


न्यू डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली रोशनी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां रेनू शर्मा की पहली शादी रामू शर्मा से हुई थी। जिससे रोशनी और उसकी छोटी बहन रिंकी पैदा हुई थी। कुछ समय बाद उनके पिता की मौत हो गई थी। उनकी मां रेनू शर्मा ने ई-रिक्शा चलाने वाले अनिल शर्मा निवासी बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा से करीब 11 साल पहले दूसरी शादी कर ली। रोशनी शर्मा अपनी मर्जी से रोहित दिवाकर से शादी करना चाहती थी। उनके फैसले से उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य सहमत थे। लेकिन उनके दूसरे पिता अनिल शर्मा सहमत नहीं थे। इस बात पर अनिल शर्मा और रेनू के बीच झगड़ा होने लगा। 17 फरवरी को अनिल शर्मा ने रेनू को इसी बात को लेकर बुरी तरह मारा था। अनिल शर्मा की पिटाई से उनकी मां बेहोश हो गई थी। इसके बाद अनिल शर्मा घर छोड़कर अपनी पहली पत्नी की बेटी के पास चले गए थे। 26 फरवरी को परिजनों ने रोशनी शर्मा की शादी रोहित दिवाकर से करा दी। तभी अनिल शर्मा शराब के नशे में होकर आया और उनकी मां रेनू को उलटा सीधा कहने लगा। अनिल शर्मा ने धमकी दी कि उन्होंने रोशनी की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई है, वह रेनू को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे अनिल शर्मा ने उनकी मां रेनू को फोन कर बुलाया। मां रेनू फोन पर बात करते हुए घर से चली गई थी। मां फिर घर नहीं आई तो उन्होंने रात भर रेनू को तलाश किया। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर के पीछे डिफेंस कॉलोनी के खाली मैदान में महिला के शव मिलने की जानकारी हुई। आनन फानन में वह मौके पर पहुंची तो देखा शव उनकी मां रेनू का है। मां रेनू के सिर में चोट लगी हुई थी और गले में चुन्नी का फंदा लगा था। रोशनी ने आरोप लगाए हैं कि उनकी मां रेनू को अनिल शर्मा ने समझौता करने के बहाने डिफेंस कॉलोनी के मैदान में बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


एक घंटा दोनों के बीच बात हुई

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि हत्या के बाद अनिल शर्मा फरार हो गया था। रेनू का शव मिला तो पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीम का गठित की। जांच में पता चला कि आखिरी कॉल अनिल शर्मा की और अनिल शर्मा का पहले भी उसकी पत्नी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने अनिल शर्मा को पकड़कर पूछताछ की तो सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया। अनिल शर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने रेनू शर्मा को काफी समझाने का प्रयास किया था। बोला था कि आज होली का त्योहार है सब बातों को भूल कर हम सब अब एक साथ रहेंगे। लेकिन रेनू शर्मा ने कहा कि तुम मेरी बेटी रोशनी की शादी में शामिल नहीं हुए। मैं तुम्हें माफ नहीं कर सकती। मैं तुम्हारे संबंधों पर थूकती हूं। किसी भी कीमत पर तुम्हारे साथ नही रहूंगी। काफी खुशामद के बाद भी वह लगातार इन बातों को दोहराती रही। इस दौरान अनिल शर्मा को अचानक गुस्सा आ गया और उसने रेनू को जमीन पर ही गिरा लिया। इसके गले में पड़ी चुन्नी से ही उसका गला घोट दिया। चुन्नी को तब-तक खींचता रहा जब-तक वह मर नहीं गई। रेनू की मौत का विश्वास हो जाने पर गला घोंटने में प्रयोग की गई चुन्नी को रेनू के गले में ही लिपटी छोड़कर वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed