{"_id":"6a1b3f713ed95848190bafab","slug":"angry-over-his-sister-being-taken-away-brothers-kill-nitin-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19521-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बहन को ले जाने से नाराज भाइयों ने की नितिन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बहन को ले जाने से नाराज भाइयों ने की नितिन की हत्या
विज्ञापन
लोनी/गाजियाबाद। बहन को भगा ले जाने और गांव में बदनामी से आहत होकर बागपत के युवक नितिन राणा की लोनी के सिखरानी गांव नहर के पास गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस में शामिल अन्यों की तलाश कर रही है। कब्जे से दो पिस्टल बरामद हुई है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सिखरानी गांव नहर के पास बुधवार को बागपत के डोला गांव निवासी नितिन राणा (20) का गोली लगा शव पड़ा मिला था। हमलावरों ने नितिन को छह से सात गोली मारी थी।
इस घटना में परिजनों ने गांव में रहने वाले दो भाइयों के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को घटनास्थल से बीयर की चार केन व तीन गिलास पड़े मिले थे। एसीपी ने बताया कि घटना के बाद से दोनों आरोपी आशुतोष और तनिश फरार चल रहे थे। पुलिस ने इस मामले जांच की तो पता चला कि इस घटना में मुकुल त्यागी निवासी गांव रतनपुरी पिलाना जनपद बागपत और शिवा निवासी गांव अंधैल जनपद बुलंदशहर के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार रात बंथला चिरोड़ी मार्ग स्थित निठोरा गेट के पास से आशुतोष और मुकुल त्यागी को गिरफ्तार किया हैं। आशुतोष ने बताया कि मेरी बहन 27 फरवरी को नितिन के साथ घर से चली गई थी। वापस आने पर उसने नितिन के पक्ष में बयान दिया था। बहन की शादी के बाद भी नितिन उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था।