फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angry over giving testimony, accused sets bike on fire outside house, report filed

Ghaziabad News: गवाही देने से नाराज आरोपी ने घर के बाहर बाइक में लगाई आग, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Angry over giving testimony, accused sets bike on fire outside house, report filed
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के बालाजी विहार निवासी मुकेश को झगड़े में आरोपी के खिलाफ गवाही देना भारी पड़ गया। आरोपी ने पीड़िता के बेटे की बाइक में आग लगा दी। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। घटना दो मार्च की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 11 दिन बाद शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पीड़िता मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 सितंबर में उनकी परिचित कविता और कॉलोनी निवासी रविंद्र उर्फ गोविंदा के बीच झगड़ा हुआ था। वह मौके पर थीं। उन्होंने अपरी परिचित कविता की जमानत कराई और आरोपी के खिलाफ गवाही दी थी। इससे नाराज आरोपी रविंद्र उर्फ गोविंदा उनसे रंजिश मानने लगा। दो मार्च को वह अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। गली में ही उनके बेटे की बाइक खड़ी थी। लोगों से बाइक के बारे में जानकारी और दिन-दहाड़े उसमें आग लगा दी। आग लगने की जानकारी पर वह घर के बाहर आईं तब पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब उन्होंने आरोपियों से इसका विरोध किया तो उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे डाली। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह कमिश्नर कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंची तो शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि दोनों पक्षों का पुराना विवाद चला आ रहा है। जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed