फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angry councilor claimant sprinkled oil for not getting ticket, accused the leaders

Ghaziabad News: टिकट न मिलने से नाराज सभासद दावेदार ने छिड़का तेल, नेताओं पर लगाए आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Angry councilor claimant sprinkled oil for not getting ticket, accused the leaders
टिकट ना मिलने पर हंगामा करते बसपा कार्यकर्ता।
गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका के वार्ड-एक से सभासद के एक दावेदार ने टिकट न मिलने से नाराज होकर बृहस्पतिवार को खुद पर मिट्टी का तेज छिड़क लिया। तनुश्री अपार्टमेंट के परिसर में हुई घटना से हंगामा खड़ा हो गया। लोनी के सालेहनगर कॉलोनी निवासी टिकट दावेदार आदर्श ने बसपा के वरिष्ठ नेताओं को ढाई लाख देने और तीन लाख देने की तैयारी का गंभीर आरोप लगाया। आरोपों को बसपा जिलाध्यक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन




एनएच-9 से सटी अंसल तनुश्री सोसायटी में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन पार्टी पदाधिकारियों के साथ टिकट वितरण पर बैठक ले रहे थे। इसी दौरान लोनी निवासी आदर्श ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर हंगामा शुरू कर दिया। उसने बसपा नेता प्रदीप जाटव, वीरेंद्र जाटव, राजकुमार गौतम सहित अन्य नेताओं पर टिकट के लिए ढाई लाख रुपये लेने का आरोप भी लगाया करीब आधा घंटा तक चले हंगामे में पार्टी नेताओं ने आदर्श को खूब समझाने का प्रयास किया। तब कहीं जाकर उसका गुस्सा शांत हुआ। ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


बसपा जिला कार्यालय पर लगे थे पोस्टर:
बसपा में टिकट वितरण को लेकर अंदरखाने जबरदस्त विरोध चल रहा है। बीते दिनों बसपा के जिला कार्यालय के बाहर रुपये लेकर टिकट वितरण संबंधी होर्डिंग चर्चा के केंद्र मेंं रहे थे। पोस्टर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर रुपये लेकट टिकट वितरण के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदनाम करने की है साजिश:
बसपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाटव का कहना है कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति को मैं जानता तक नहीं हूं। वर्तमान में लोनी विधानसभा अध्यक्ष चरण सिंह मौजूदा वार्ड-एक से सभासद रहे हैं। ऐसे में इस व्यक्ति की ओर से बेवजह के आरोप लगाकर टिकट के लिए दवाब बनाया जा रहा है। जबकि लोनी में टिकट वितरण से मेरा कोई लेना देना नहीं है। पार्टी के अंदर कुछ लोगों की ओर से उन्हें बदनाम कर छवि खराब करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed