फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angry car riders beat up e-rickshaw driver with sticks after he was hit by a car.

Ghaziabad News: साइड लगने से गुस्साए कार सवारों ने ई-रिक्शा चालक को डंडों से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Angry car riders beat up e-rickshaw driver with sticks after he was hit by a car.
मोदीनगर। निवाड़ी रोड पर शुक्रवार सुबह कार में साइड लगने से गुस्साए युवकों ने ई-रिक्शा चालक रवि कुमार को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उपचार के लिए घायल को अस्पताल भेजा गया। रवि ने थाने में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी रवि कुमार ई-रिक्शा चालक हैं। बताया कि शुक्रवार सुबह वह ई-रिक्शा ठीक कराने निवाड़ी रोड जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने तेजी से ब्रेक लगा दिए। रवि कुमार ई-रिक्शा नियंत्रित नहीं कर सका और कार में साइड लग गई। इससे गुस्साए कार सवारों ने उनसे गाली गलौज की और डंडों से बुरी तरह पीटा। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपी कार सवारों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed