{"_id":"678aae4a45b578acb808d7d1","slug":"angry-at-giving-lift-to-wife-a-man-attacked-the-youth-shahibabad-news-c-139-1-mdr1001-104967-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पत्नी को लिफ्ट देने से नाराज होकर युवक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पत्नी को लिफ्ट देने से नाराज होकर युवक पर किया हमला
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के महेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी युवक को महिला सहकर्मी को कार में लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। शुक्रवार को पत्नी को ऑफिस ले जाने से नाराज पति ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित अभिनव चौधरी ने बताया कि वह कपंनी में जॉब करते हैं। नगर की कॉलोनी निवासी महिला भी साथ काम करती हैं। बताया कि काम पर जाते समय महिला सहकर्मी को लेने उसके घर चले गए। इससे उनके पति नाराज होकर गाली गलौज करने लगे।
बेकाबू होकर आरोपी ने पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला किया और डंडे से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह लोगों ने उन्हें बचाया। अभिनव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।