फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angered by not being able to tour the Red Fort, a woman hanged herself

Ghaziabad News: लालकिला नहीं घुमाने से नाराज महिला ने फंदा लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Angered by not being able to tour the Red Fort, a woman hanged herself
लोनी। ईद पर लालकिला घूमने की इच्छा पूरी नहीं होने पर महिला ने अपने कमरे में बृहस्पतिवार रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे, तो उन्हें इसका पता चला। यह घटना लोनी कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी की है। दंपति का आठ माह का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन


पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी में मोहम्मद कासिम परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार को इस्माइला(21) ईद के मौके पर पति से लाल किला घूमने जाने की बात कहने लगी। रिश्तेदार आने पर वह घर से नहीं निकल पाए। इस बात पर दोनों में अनबन हो गई। हालांकि मोहम्मद कासिम इस्माइला को दिल्ली लाल किला घुमाने के लिए घर से निकला। लोनी तिराहा पहुंचते ही शाम होने पर कासिम ने देर होने की बात कहकर वापस लौट आया और अगले दिन लालकिला ले जाने की बात कही। इस बात से इस्माइला नाराज हो गई। घर आकर उसने किसी से बात नहीं की। वह कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। रात के समय जब पति कमरे में पहुंचा, तो इस्माइला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने शोर मचाकर परिजनों को आवाज लगाई। तभी आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को महिला का शव परिजन अपने साथ गांव ले गए। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed