फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angered by her mother's scolding, the girl student created a story of kidnapping

Ghaziabad News: मां की डांट से नाराज छात्रा ने रची अपहरण की कहानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Angered by her mother's scolding, the girl student created a story of kidnapping
कौशांबी। थाना क्षेत्र के वैशाली में बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे छोटे भाई को ट्यूशन लेने गई 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा अचानक लापता हो गई। डेढ़ घंटे तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने अपहरण की सूचना दी। कौशांबी पुलिस साढ़े सात घंटे दौड़ने के बाद छात्रा को घर के पास चार मंजिला बिल्डिंग की छत से सकुशल बरामद कर लिया। दरअसल छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी।
विज्ञापन

डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे वैशाली की एक छात्रा छोटे भाई को ट्यूशन सेेंटर से लाने की बात कह कर घर से बाहर निकली थी। इंटरनेट में भी फोटो के साथ छात्रा के गायब होने की जानकारी वायरल हुई थी। रात डेढ़ बजे छात्रा घर से कुछ दूरी पर चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर मिली। लोगों ने कौशांबी पुलिस को छात्रा के मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंकित तरार ने छात्रा से बात की तो शुरुआत में उसने बताया कि दो युवकों ने उसके सिर में डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। बिल्डिंग की छत पर आने के बारे में भी उसे कुछ पता नहीं चला था। सोसायटी और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पूरा मामला ही सामने आ गया। इसके बाद छात्रा से पुलिस ने दोबारा जानकारी की। तब उसने पूरी सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर गेम खेलते हुए मां की डांट से हो गई थी नाराज :
डीसीपी का कहना है कि छात्रा ने बताया कि मोबाइल पर गेम खेलने पर उसकी मां ने डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गई। गर्मी के चलते वह छत पर बेसुध हो गई थी। उसके हाथ और पैर में मामूली चोट लगी थी। सीसीटीवी फुटेज में अपहरण जैसी घटना कैद नहीं हुई थी। छात्रा को परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा के अगवा होने की घटना को गंभीरता से लेकर दोपहर करीब एक बजे एडिशनल सीपी डॉ. दिनेश पी. कुमार भी कौशांबी थाने पहुंचे थे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed