फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angered by her father's scolding, the 8th class student committed suicide by hanging herself.

Ghaziabad News: पिता की डांट से नाराज 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Angered by her father's scolding, the 8th class student committed suicide by hanging herself.
साहिबाबाद। ज्यादा देर तक बाहर घूमने पर पिता ने 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को डांट दिया तो छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। राजबाग कॉलोनी स्थित घर में छात्रा का शव पंखे के कुंदे से फंदे पर लटका मिला। मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि छात्रा के पिता रिक्शा चलाते हैं और मां घरों में घरेलू सहायिका का काम करती हैँ। 14 वर्षीय किशोरी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 8वीं की छात्रा थी। पूछताछ में पता चला कि शनिवार रिक्शा चालक ने बेटी को ज्यादा देर तक घर से बाहर घूमने पर डांट लगाई थी। इसके बाद काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद छात्रा की मां भी काम पर चली गईं।
विज्ञापन

छात्रा की दोनों बड़ी बहनें और भाई भी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। रात करीब 8-9 बजे के बीच जब रिक्शा चालक व उनकी पत्नी घर लौटे तो दुपट्टे के सहारे छात्रा का शव पंखे के कुंदे से फंदे पर लटका मिला। परिजन छात्रा को फंदे से उतारकर ईएसआईसी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल कोई आरोप-प्रत्यारोप की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed