फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Anand Joshi CBI summons wife's condition deteriorated

आनंद जोशी को सीबीआई का समन पत्नी की तबियत बिगड़ी

Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 14 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Anand Joshi CBI summons wife's condition deteriorated
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला

तीस्ता शीतलवाड़ प्रकरण में फंसे गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी आनंद जोशी को सीबीआई ने समन जारी किया है। पूछताछ के लिए सीबीआई ने 16 मई को उन्हें हेडक्वार्टर तलब किया है। उधर पति के चुपचाप घर से गायब होने और सीबीआई का समन मिलने के बाद उनकी पत्नी मीनाक्षी हाई बीपी की शिकायत हो गई हैं।

विज्ञापन


मीनाक्षी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम सीबीआई के दो अधिकारी उनके घर पहुंचे और उन्हें एक समन थमा दिया। समन में लिखा था कि केस की पूछताछ के सिलसिले में आनंद जोशी को 16 मई को सीबीआई हेडक्वार्टर में पेश होना है। मीनाक्षी ने बताया कि पति के गायब होने के बाद से वह पहले से ही वह टेंशन में थीं।
विज्ञापन


समन मिलने के बाद उनका बीपी हाई हो गया। इस पर पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे बाद हालत सामान्य होने पर अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार सुबह भी उन्होंने चेकअप कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में आई परेशानी से वह भी डिप्रेशन में हैं। एक तो पति चले गए, ऊपर से सीबीआई समन भेजकर दबाव बना रही है। दूसरी ओर घर से लापता हुए आनंद जोशी का अभी तक भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।


पत्नी मीनाक्षी की मानें तो उनसे या परिवार के अन्य किसी भी सदस्य से आनंद ने कोई संपर्क नहीं किया है। आनंद के गायब होने के बाद से उनके माता-पिता, पत्नी और बेटे सभी गमगीन हैं। बेटों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। परिजन का कहना है कि आनंद को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed