फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   an old man sleeping in a room was murdered by slitting his throat In Garhmukteshwar

UP News: कमरे में सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर मिला; मचा हड़कंप

Sat, 03 Aug 2024 03:06 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 03:06 PM IST
सार

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में कमरे में सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर मिला है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
an old man sleeping in a room was murdered by slitting his throat In Garhmukteshwar
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में बुजुर्ग शाहिद अली (65)की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी शाहिद अली का परिवार पिछले काफी समय से गाजियाबाद के अर्थला में रहता है।

विज्ञापन


वह अकेले गांव में ही रहते हैं। बताया गया है कि शुक्रवार की देर रात को वह खाना खाने के बाद सो गए थे। शनिवार की सुबह को ग्रामीण जब उनके घर पहुंचा तो देखा कि उनका शव चारपाई पर लहू लहान स्थिति में पड़ा हुआ है। गले पर गहरा घाव था।
विज्ञापन


शाहिद का शव देखकर ग्रामीण के पैरों तले जमीन निकल गई और उसने आस पड़ोस के लोगों को मामले की जानकारी दी ।इसके बाद घटना की जानकारी बहादुरगढ़ पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंचकर सीओ ने पड़ताल करते हुए फॉरेसिग टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है । मामले को लेकर पुलिस ने अजीबोगरीब बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
प्रथम दृष्टा में प्रतीत हो रहा है कि मृतक को सोते समय किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। हालांकि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जायेगी।- आशुतोष शिवम सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed