फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An integrated lab will begin operations at the District Combined Hospital after Dussehra.

Ghaziabad News: दशहरा के बाद संयुक्त अस्पताल में शुरू होगी इंटीग्रेटेड लैब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
An integrated lab will begin operations at the District Combined Hospital after Dussehra.
गाजियाबाद। खून की जांच कराने के लिए मरीजों को अब संयुक्त जिला अस्पताल से दूसरे सरकारी अस्पताल या निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब शुरू होने के बाद मरीजों को एक ही जगह विभिन्न प्रकार की रक्त जांच कराने की सुविधा मिल सकेगी। करीब 15 लाख रुपये की लागत से चल रहा निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अस्पताल प्रबंधन को उम्मीद है कि दशहरा के बाद लैब शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



जगह की कमी से अटकी थी सुविधा

संयुक्त जिला अस्पताल की लैब को इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का दर्जा मिलने के बावजूद जगह की कमी के कारण मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। लैब में उपलब्ध मशीनों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। इसके चलते पुरानी लैब को तोड़कर नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य में करीब दो साल से चल रहा है। निर्माण के दौरान सैंपल की जांच और अन्य संबंधित गतिविधियों के लिए एक ही कमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



एक ही जगह होंगी विभिन्न जांच
इंटीग्रेटेड लैब का निर्माण पूरा होने के बाद जांच संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा। इससे मरीजों को अलग-अलग जांच के लिए अन्य अस्पतालों और निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीजों के रक्त के नमूने लिए जाते हैं। ऐसे में नई लैब शुरू होने से जांच प्रक्रिया को बेहतर बनाने और कर्मचारियों को पर्याप्त कार्यस्थल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी लगने और सफाई का काम बाकी
शासन और प्रशासन की ओर से लैब जल्द शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। निर्माण कार्य देख रहे ठेकेदार पंकज के अनुसार, अधिकांश काम पूरा हो चुका है। अब एसी लगाने और सफाई का काम शेष है। इसे पूरा करने के बाद दशहरा के बाद अस्पताल प्रबंधन को लैब हैंडओवर की जा सकती है।


अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि लैब का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। प्रयास है कि दशहरा के बाद इसे मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाए। इससे अस्पताल में जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed