फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An innocent child was crushed by a vehicle near his home

Ghaziabad News: घर के पास मासूम को वाहन ने रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
An innocent child was crushed by a vehicle near his home
मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा गांव में घर के नजदीक सड़क पर खेल रहा साढ़े तीन वर्षीय गोविंद अचानक मैजिक लोडर की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने मैजिक लोडर पीछे हटाया। इस दौरान सड़क पर गिरा गोविंद टायर के नीचे दब गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक मैजिक लोडर लेकर भाग गया। परिजन घायल मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शाहपुर बम्हैटा में रहने वाले नरेंद्र यादव का पुत्र गोविंद घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़े मैजिक लोडर को लेकर चालक अचानक चल पड़ा। इस दौरान गोविंद मैजिक लोडर के बाईं तरफ टकराकर सड़क पर ही गिर गया। रास्ते पर जा रहे लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने वाहन पीछे हटा लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान गोविंद अगले टायर के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। हादसे के बाद चालक मैजिक लोडर लेकर भाग गया। परिजन ने घायल गोविंद को लेकर मणिपाल अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची वेव सिटी पुलिस ने मासूम का शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मैजिक लोडर का मालिक अलीगढ़ का है।

इकलौता चिराग था गोविंद : चालक की मामूली गलती से एक घर का चिराग हमेशा-हमेशा के लिए बुझ गया। नरेंद्र यादव की चार संतानों में तीन बेटियां और अकेला बेटा गोविंद था। मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के जलालपुर गांव के रहने वाले नरेंद्र यादव ऑटो चालक हैं और कई वर्षों से बम्हैटा में किराये के मकान पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed