फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An innocent boy drank All Out thinking it was water and is now serious

Ghaziabad News: पानी समझकर ऑल आउट पी गया मासूम, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
An innocent boy drank All Out thinking it was water and is now serious
बुलंदशहर। सहकारी नगर निवासी राजकुमार के दो वर्षीय पुत्र संजू ने शनिवार सुबह घर पर बिजली के बोर्ड में लगा मच्छर भागने वाली ऑल आउट तरल पदार्थ पी लिया। मां लक्ष्मी ने बताया कि घर के अन्य सदस्य कार्य करने के बाद लेटे हुए थे। संजू पता नहीं कैसे बिजली के बोर्ड के पास पहुंच गया और मशीन से शीशी को निकाल जहरीला तरल पदार्थ पी गया।
विज्ञापन

संजू को सांस लेने में परेशानी महसूस होने पर पूछने पर ऑल आउट तरल पदार्थ पीना बताया। जिसे लेकर दोपहर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। इमरजेंसी में उपचार के बाद बच्चे की हालत गंभीर बता हायर मेडिकल सेंटर ले जाने की बात कहकर स्टाफ ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

--
बच्चों की पहुंच से दूर रखे कीटनाशक पदार्थ
जिला महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि घर में यदि कोई कीटनाशक पदार्थ रखा हो तो उसे बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। तेजाब, फिनाइल, मच्छरों को भगाने वाला तेल या तरल पदार्थ को हमेशा छुपा कर या ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए। साथ ही बिजली का बोर्ड भी ऊंचा होना चाहिए। जिससे बच्चा उसे छू न सके। अगर कोई बच्चा कोई भी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लें तो बिना देर किए पंजीकृत चिकित्सक के पास पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
इमरजेंसी में एक दो वर्ष के मासूम को लेकर परिजन आए थे। मासूम ने घर पर ऑल आउट का तरल पदार्थ पी लिया था। मासूम की हालत गंभीर बनी होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। - डॉ. संजय मिश्रा, कार्यवाहक प्राचार्य कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed