फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An 80-year-old man murdered his 74-year-old wife and went to the police station.

Ghaziabad News: 74 वर्षीय पत्नी की हत्या कर 80 वर्षीय बुजुर्ग पहुंचा पुलिस चौकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
An 80-year-old man murdered his 74-year-old wife and went to the police station.
मुरादनगर। आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्लीनिक का शुभारंभ करते
मुरादनगर। रावली कलां गांव में शनिवार तड़के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने सो रही 74 वर्षीय पत्नी की बलकटी (गन्ना काटने का औजार) से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद बलकटी लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया और कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो, मैं अपनी पत्नी को मार आया हूं। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। बेटी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रावली कलां गांव निवासी प्रवीण कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी कंचन और बेटे कुणाल व अजय हैं। करीब छह साल पहले कंचन के माता-पिता हरपाल सिंह (80) और उर्मिला देवी (74) भी मोरटा गांव से आकर उनके साथ रहने लगे थे। बताया गया कि बुजुर्ग दंपती के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले प्रवीण कुमार पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेरठ के मवाना गए थे। घर पर दोनों बच्चे और सास-ससुर ही थे। शुक्रवार रात हरपाल सिंह और उर्मिला देवी बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे, जबकि कुणाल और अजय अपने कमरे में थे। तड़के पुलिस घर पहुंची तो बच्चों की आंख खुली। पुलिस ने बताया कि बरामदे में उर्मिला देवी चारपाई पर लहूलुहान पड़ी थीं और चारपाई के आसपास खून फैला हुआ था। उन्हें मुरादनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत के बाद बिगड़ा मानसिक संतुलन : मूल रूप से मोरटा गांव निवासी हरपाल सिंह के परिवार में पत्नी उर्मिला, बेटियां कंचन व ज्योति और बेटा कपिल थे। करीब पांच साल पहले कपिल (35) की अपनी ससुराल में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद हरपाल और उर्मिला मुरादनगर के रावली गांव में बेटी कंचन के पास रहने लगे। परिजनों के अनुसार, कपिल की मौत के बाद हरपाल सिंह का मानसिक संतुलन धीरे-धीरे बिगड़ने लगा।

कुणाल और अजय के अनुसार, शुक्रवार शाम भी करीब सात बजे उर्मिला देवी और हरपाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय दोनों घर पर नहीं थे। दोनों भाइयों ने बताया कि जैसे ही वह घर पहुंचे नाना-नानी शांत हो गए। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। सुबह उठे तो नानी की हत्या का पता चला।

मुरादनगर। आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्लीनिक का शुभारंभ करते

मुरादनगर। आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्लीनिक का शुभारंभ करते

मुरादनगर। आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्लीनिक का शुभारंभ करते

मुरादनगर। आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्लीनिक का शुभारंभ करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed