फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amin of Sales Tax Department committed suicide by hanging himself.

Ghaziabad News: सेल्स टैक्स विभाग के अमीन ने फंदा लगाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Amin of Sales Tax Department committed suicide by hanging himself.
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के संजयनगर में सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत अमीन प्रवीण कुमार (33) ने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पत्नी ने दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मूलरूप से जिला आंबेडकरनगर के रहने वाले प्रवीण कुमार यहां पत्नी के साथ सरकारी आवास में रहते थे। जानकारी करने पर पता चला कि उनकी करीब आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। मंगलवार रात को वह विभाग के ही अपने सहकर्मी के भाई की शादी में अमरोहा गए थे। देर रात वहां से वापस लौटे थे। इसके बाद वह और उनकी पत्नी अलग-अलग कमरे में चले गए। सुबह उनकी पत्नी को शव फंदे से लटका मिला। वह उन्हें अस्पताल ले गईं। जहां से पुलिस को सूचना मिली। एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed