फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amar Ujala Health Campaign In Ghaziabad 8216 children got corona vaccine in seven days

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : गाजियाबाद में सात दिन में 8216 बच्चों ने लगवाया भरोसे का टीका

Sat, 26 Mar 2022 11:25 AM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 11:25 AM IST
सार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि 15 से 17 आयु वाले बच्चों की तरह अब 12 से 14 आयु वालों को भी स्कूलों में टीका लगाया जाएगा। सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों से संपर्क कर टीका लगाने की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign In Ghaziabad 8216 children got corona vaccine in seven days
vaccination - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 साल के बच्चों में जबरदस्त उत्साह है। महज आठ दिन में 8216 बच्चे कार्वोवैक्स टीका लगवा चुके हैं। जिले में एक लाख 41 हजार 623 बच्चों को भरोसे का टीका लगाया जाएगा। 16 मार्च से बच्चों को टीका लगना शुरू हुआ था। अभी तक विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर ही 12 से 14 साल के बच्चों को टीका लग रहा है। 28 मार्च से स्कूलों में अभियान शुरू होगा, इसके बाद टीकाकरण की गति में इजाफा होगा।

विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि 15 से 17 आयु वाले बच्चों की तरह अब 12 से 14 आयु वालों को भी स्कूलों में टीका लगाया जाएगा। सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों से संपर्क कर टीका लगाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


बच्चे पूछ रहे अंकल, कब लगेगा दूसरा टीका 
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि बच्चों में किसी भी काम को लेकर उत्साह अधिक रहता है। सोमवार (28 मार्च) से स्कूलों में टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जो बच्चे पहला टीका लगवा लेते हैं उन्हें दूसरे टीके का समय बताया जा रहा है। उत्साहित बच्चे कई बार खुद ही दूसरी डोज की तारीख पूछते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता से पहले बच्चे हो जाते हैं जागरूक
यूनिसेफ के जिला कोआर्डिनेटर मोहम्मद शादाब ने बताया कि पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को टीका लगवाने के लिए मां-बाप को जागरूक करने के लिए टीम जाती है। उस दौरान टीम मां-बाप को समझाती है, लेकिन बच्चे तत्काल तैयार हो जाते हैं कि मुझे भी टीका लगवाना है। कई जगह छोटे बच्चे भी जिद करते हैं कि अंकल मेरा टीका कब लगेगा।

मैं तो गाड़ी में चला गया था टीका लगवाने
एक दिन स्कूल में गाड़ी आई थी, मैं सबसे पहले उसमें बैठ गया। कई दोस्तों के साथ अस्पताल चला गया था। टीका लगवाने के बाद मम्मी और पापा को बताया कि मैंने टीका लगवा लिया। बड़े भाई ने पहले टीका लगवा लिया था तो वह मुझे चिढ़ाता था कि तुम्हें जल्दी टीका नहीं लगेगा।- अभिनव यादव, 12 वर्ष


जिद करके गई थी टीका लगवाने
मेरी दोस्त ने बताया कि हम लोगों को टीका लगने लगा है, उसके बाद मैं मम्मी से जिद करके उनको साथ लेकर गई और टीका लगवा लिया। फिर सभी दोस्तों को बताया था कि मैंने टीका लगवा लिया। जिन दोस्तों को टीका नहीं लगा है, उनको भी टीका लगवाने के लिए बोला है।- अदिति सिंह, 14 साल

अब तक हुआ टीकाकरण पर एक नजर
कुल डोज - 587155
पहला डोज - 3221925
दूसरा डोज - 2587785
बूस्टर डोज - 61476
उम्र - लक्ष्य - कुल डोज - पहला - दूसरा - बूस्टर

12 से 14 -141623 - 8216 - 8216 - 00 - 00

15 से 17 -236688 - 348645 - 229706 - 118939 - 00

18 से 44 - 1875791 - 3764429 - 2076264 - 1688165 - 00

45 से 59 - 558320 - 1049027 - 554291 - 494736 - 00

60 वर्ष से अधिक - 361791 - 512670 - 291989 - 220681 - 33523

स्वास्थ्य कर्मी - 25824 - 58125 -29188 - 28937 - 9411

फ्रंट लाइन वर्कर - 22579 - 63174 - 31341 - 31833 - 17796

कोविशील्ड - 4694735

कोवैक्सीन - 1148017

कार्वोवैक्स - 8216

स्पूतनिक - 17954

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed