फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   amar ujala foundation programm

बढ़ रहा साइबर अपराध, जागरूकता से लगेगी लगाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation programm
बढ़ रहा साइबर क्राइम, जागरूकता से लगेगी लगाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सिलर इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंड्री स्कूल राजनगर में बुधवार को साइबर क्राइम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि देश की सबसे बड़ी समस्या साइबर क्राइम बन गया है। लोग जागरूकता के अभाव में ठगी के शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए इंडियन साइबर आर्मी के सीईओ और जाने माने साइबर विशेषज्ञ किसलय चौधरी ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। हर 10 सेकेंड में एक साइबर क्राइम हो रहा है। जब तक हम जागरूक नहीं होंगे, इससे बचा नहीं जा सकता है। उन्होंने बढ़ते साइबर क्राइम के खतरे और नियम-कानून के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कोई भी साइबर क्राइम की घटना होने पर पहला कदम क्या होना चाहिए, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आधुनिक युग में कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना कर पाना असंभव सा लगता है। इसी का फायदा उठाकर
विज्ञापन

हमारी व्यक्तिगत जिंदगी और निजी जानकारियों पर हैकर्स-अपराधी आनलाइन सेंध लगाने को तैयार बैठे हैं। ये हमारे साथ सुरक्षा और जांच एजेंसियों के लिए भी परेशानी का सबब हैं। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता न होना ही साइबर दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती है। हमारी जागरूकता ही हमें साइबर हमले का शिकार होने से बचा सकती है। आधुनिक युग में खासकर सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी निजी नहीं है, व्यक्तिगत चीजों को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचना चाहिए। सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए दुर्भावना, अफवाह व नफरत फैलाना भी साइबर अपराध की श्रेणी में आता है। इस दौरान इंडियन साइबर आर्मी से पारस गुप्ता और दीप्ति त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हर तीन महीने में बदलें पासवर्ड
साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि फेसबुक, एटीएम कार्ड व पेटीएम का कम से कम हर तीन महीने पर पासवर्ड बदल लें। इससे आपकी फेसबुक आइडी, एटीएम एवं पेटीएम से होने वाली ठगी का खतरा कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आपको जानकारी भी नहीं होती। आपके मोबाइल को कोई भी व्यक्ति हैक कर लेता है। इसके बाद आपके किसी भी परिचित को आपके नंबर से कॉल कर देगा। जिस व्यक्ति के पास कॉल पहुंचेगी, वह समझेगा कि आपने ही कॉल किया है। इसी तरह से कई बार आपसे रुपये अकाउंट में ट्रांसफर भी करा लिए जाते हैं। इससे बचना आपके लिए जरूरी है।
--
वर्जन...
इंटरनेट का प्रयोग हम सभी लोग करते हैं, लेकिन इस दौरान हमको सावधान रहना चाहिए। क्योंकि हैकर्स फोन को हैक करके ठगी कर सकते हैं।
-प्रकाम्य शुक्ला
--
इंटरनेट की सही जानकारी न होने के कारण हम किसी भी घटना का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए जागरूकता की आवश्यकता है।
-अंबार खान
--
कार्यशाला के माध्यम से साइबर क्राइम के बारे में सही जानकारी हुई है। हैकर्स किस तरह से घटनाओं को अंजाम देते हैं और कैसे बचा जा सकता है, इस बारे में सही जानकारी दी गई। -लवी

--
यह डिजिटल दुनिया कैसे काम करती है, इस कार्यशाला से पता चला। छात्र-छात्राओं में जागरूकता की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। -इरा
--
साइबर अपराध आज बड़ी समस्या बन गया है। इस अपराध से कैसे बचा जा सकता है, अमर उजाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जानकारी हो सकी। उजाला के इस अभियान की जितनी तारीफ की जाए कम है। ऐसे आयोजन कराकर बच्चों को आगे भी जागरूक करते रहें।
- अजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed