{"_id":"6a690a2b01be991c5b0853b6","slug":"altercation-between-a-couple-and-a-young-man-on-the-delhi-meerut-route-allegation-of-a-broken-arm-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110298-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पति-पत्नी और युवक के बीच मारपीट, हाथ टूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पति-पत्नी और युवक के बीच मारपीट, हाथ टूटने का आरोप
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर उखालरसी कट के पास मंगलवार को पति, पत्नी और एक युवक के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि पत्नी के साथ कार में मौजूद युवक ने पहले बाइक में टक्कर मारी और इसके बाद दोनों ने मिलकर पति के साथ मारपीट की। घायल युवक ने हाथ में फ्रैक्चर होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, एक कॉलोनी निवासी युवक का पत्नी से पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा है। सुबह करीब 11 बजे युवक बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर उसे अपनी पत्नी एक युवक के साथ कार में जाती दिखाई दी।
आरोप है कि युवक ने करीब एक किलोमीटर तक कार का पीछा किया और उखालरसी कट के पास कार को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। इसके बाद पत्नी और युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा, जिससे भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद दोनों कार से मौके से चले गए। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।