Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegations of harassment for dowry and the murder of a daughter who had been missing for a year

Ghaziabad News: दहेज के लिए प्रताड़ना, एक साल से लापता बेटी की हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Allegations of harassment for dowry and the murder of a daughter who had been missing for a year
गाजियाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करने और फिर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए पिता ने दामाद और उसके परिजनों के खिलाफ अदालत में गुहार लगाई है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी करीब एक साल से लापता है। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या करने की धमकी भी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने अंकुर विहार थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता रोशन लाल के अनुसार, उन्होंने फरवरी 2025 में अपनी बेटी किरण देवी की शादी अंकुर विहार निवासी धनवीर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर किरण को प्रताड़ित करने लगे। जुलाई 2025 में उसे घर से निकाल दिया गया। इसके छह दिन बाद पति धनवीर, ससुर नरेश पाल, सास रेखा और अन्य रिश्तेदार मायके पहुंचे और किरण को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


रोशन लाल का आरोप है कि अगस्त 2025 की एक रात किरण ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद बेटी से उनका संपर्क टूट गया। काफी प्रयास के बाद भी जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो वह अपने रिश्तेदार नंदलाल और राकेश कुमार के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया। साथ ही धमकी दी कि दहेज नहीं देने के कारण किरण की हत्या कर उसका शव ठिकाने लगा दिया गया है। इसके बाद उन्होंने अंकुर विहार थाने में बेटी की गुमशुदगी की जीडी दर्ज कराई, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।


पीड़ित का कहना है कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद फतेहपुर की अदालत में भी प्रार्थना पत्र दिया, जिसे क्षेत्राधिकार का मामला बताते हुए निरस्त कर दिया गया। अंत में उन्होंने गाजियाबाद की अदालत का रुख किया। अदालत ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए अंकुर विहार थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed