{"_id":"6add09789fb0974140039254","slug":"allegations-of-fraud-involving-the-changing-of-passwords-for-state-tax-department-officials-ids-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1007775-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राज्य कर विभाग के अधिकारियों की आईडी का पासवर्ड बदलकर हेराफेरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राज्य कर विभाग के अधिकारियों की आईडी का पासवर्ड बदलकर हेराफेरी का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के साइबर क्राइम थाने में राज्य कर विभाग के एक वरिष्ठ सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उसने पद का दुरुपयोग कर वरिष्ठ अधिकारियों की डिजिटल आईडी का पासवर्ड रीसेट किया और अधीनस्थ कर्मचारियों की गोपनीय प्रविष्टियों के साथ फेरबदल किया।
एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि राज्य कर विभाग के उपायुक्त (प्रशासन) चंद्रकांत भूषण के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-2025 का कार्य पूरा करने के लिए पोर्टल पर अधिकारियों और सहायकों की व्यवस्था बनाई गई थी। आरोप है कि जुलाई 2025 के दौरान किसी ने मानव संपदा पोर्टल पर प्रतिवेदक और समीक्षक अधिकारियों की यूजर आईडी का पासवर्ड अवैध रूप से बदल दिया। इस फर्जीवाड़े के जरिये कर्मचारियों की वार्षिक चरित्र प्रविष्टि और सत्यनिष्ठा को प्रभावित किया गया, जिससे पीड़ित कर्मचारियों के सेवा संबंधी लाभों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। मामले की जांच साइबर टीम को सौंपी गई है।
जांच में हुआ आरोपी का खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने एक आंतरिक जांच कमेटी गठित की। नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त तकनीकी जांच (आईपी एड्रेस व अन्य डिजिटल डेटा) से यह स्पष्ट हुआ कि इस अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल फोन नंबर राज्य कर विभाग के खंड-19 में वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्यरत रामानंद यादव का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी वरिष्ठ सहायक रामानंद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।