फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of indecency on acp Crime woman inspector sent her resignation on WhatsApp

बुलंदशहर: एसपी क्राइम पर अभद्रता का आरोप, महिला इंस्पेक्टर ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा

Thu, 17 Jun 2021 11:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 11:29 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार गुरुवार को एसपी क्राइम द्वारा कई थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों एवं शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारियों को पुलिस कार्यालय में बुलाकर विभिन्न शिकायती पत्र के संबंध में समीक्षा की।

विज्ञापन
Allegation of indecency on acp Crime woman inspector sent her resignation on WhatsApp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुलंदशहर में एसपी क्राइम पर एक महिला इंस्पेक्टर ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला इंस्पेक्टर ने व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा पुलिस अधिकारियों को भेज दिया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि महिला इंस्पेक्टर को अपने कार्यालय में बुलाकर न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि नौकरी से बर्खास्त कराने की भी धमकी दी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को एसपी क्राइम द्वारा कई थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों एवं शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारियों को पुलिस कार्यालय में बुलाकर विभिन्न शिकायती पत्र के संबंध में समीक्षा की।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एक मामले को लेकर शिकायत प्रकोष्ठ की प्रभारी महिला इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई गई। इस घटना के बाद महिला इंस्पेक्टर द्वारा एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस इस्तीफे में महिला इंस्पेक्टर ने पुलिस अधिकारी पर अपने कार्यालय में बुलाकर अभद्रता करने और नौकरी से बर्खास्त कर देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं प्रभारी एसएसपी/एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed