फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of illegal detention of villager, uproar

Ghaziabad News: ग्रामीण को अवैध हिरासत में रखने का आरोप, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal detention of villager, uproar
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस पर एक ग्रामीण को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए गांव पट्टी और भटजन के ग्रामीणों ने रविवार को थाने पर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसीपी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। गांव पट्टी व भटजन से महिलांए और ग्रामीण एकत्रित होकर रविवार दोपहर भोजपुर थाने पहुंचे। भजटन निवासी सविंद्र ने बताया कि भोजपुर पुलिस पट्टी गांव निवासी उनके साले सतेंद्र को हत्या के एक मामले में पांच सितंबर को पूछताछ के लिए उठाकर लाई थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने तब से सतेंद्र का अवैध हिरासत में रखा हुआ है और पूछताछ के नाम पर उसे प्रताड़ित कर रही है। वहीं, पुलिस के अनुसार घटनास्थल के पास सतेंद्र का पहचान पत्र बरामद हुआ था। डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed