फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of holding female bank employee hostage and beating her at home

Ghaziabad News: महिला बैंककर्मी को घर में बंधक बनाकर पीटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Allegation of holding female bank employee hostage and beating her at home
लोनी। पूजा कॉलोनी में लोन की बकाया किश्त लेने पहुंची बैंककर्मी युवती को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि घर में मौजूद दंपती और उनकी बेटी ने दरवाजा बंद कर मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने दोबारा किश्त मांगने घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। दिल्ली के करावल नगर निवासी कोमल आईडीएफसी बैंक में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पूजा कॉलोनी निवासी अंजू गुप्ता ने बैंक से लोन लिया था। तीन माह से किश्त नहीं जमा होने पर वह 26 सितंबर को सहकर्मी संदीप के साथ किश्त लेने उसके घर पहुंचीं। आरोप है कि वहां अंजू के पति बिरजू ने संदीप के पेट में लात मारकर उसे बाहर कर दिया। इसके बाद बिरजू, अंजू और उनकी बेटी काजल ने कोमल को घर में बंधक बनाकर गाली-गलौज और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी पिछले गेट से भाग गया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed