{"_id":"6ab2db5e19b1727962009e4b","slug":"allegation-of-finding-a-dead-cockroach-in-dhaba-food-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24383-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ढाबे के खाने में मरा हुआ कॉकरोच मिलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ढाबे के खाने में मरा हुआ कॉकरोच मिलने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहननगर में आईटीएस कॉलेज के पास स्थित एक ढाबे के खाने में मरा हुआ कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। जन्मदिन समारोह के लिए परिवार के साथ पहुंची महिला ने सब्जी में मरा हुआ कॉकरोच मिलने का आरोप लगाते हुए ढाबा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
महिला का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
पीड़िता दिव्या परिहार ने बताया कि वह अपने भाई गोपाल परिवार के छह लोगों के लिए सोमवार की रात टेबल बुक कर बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए ढाबे में पहुंची। खाना खाने के दौरान परोसी गई सब्जी में मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत वहां मौजूद स्टाफ और मैनेजर से की।
दिव्या का आरोप है कि ढाबा प्रबंधन की ओर से केवल माफी मांगी गई, लेकिन घटना की जिम्मेदारी लेने या आगे ऐसी स्थिति नहीं होने का कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया। उन्हें शेफ से भी नहीं मिलवाया गया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि मामले का वीडियो बनाने से पहले ही स्टाफ ने टेबल से खाना हटा दिया। दिव्या ने मंगलवार को वीडियो जारी कर खाद्य आपूर्ति विभाग से ढाबे में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्रा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।