फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of extortion by threatening to make obscene video viral

Ghaziabad News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Allegation of extortion by threatening to make obscene video viral
गाजियाबाद। विजयनगर के गौरव देसाई ने अपने परिचित निपेंद्र, नीरज, सोनू भाटी समेत अन्य लाेगों पर अश्लील वीडियो वायरल करने व झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर तीन लाख की वसूली का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरव देसाई ने बताया कि विजयनगर के निपेंद्र से उनका पुराना परिचय था। इसी वजह से उनका घर भी आना जाना हो गया। इसी दौरान उसने उनसे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। रुपये मांगने पर कहा कि वह उनको झूठे मुकदमे में फंसा देगा। आरोपी ने एक दिन अपने परिचितों के साथ मिलकर उनको बुलाया और कहा कि उनके पास उसकी अश्लील वीडियो है।
विज्ञापन

इसे वह वायरल कर देंगे। न देने पर मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की बात कही। डर की वजह से उन्होंने डेढ़ लाख रुपये और दे दिए। आरोपी उनसे और पैसे की मांग कर रहे थे। परेशान होकर उन्होंने मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed