{"_id":"671eb29ec814e34437014fc4","slug":"allegation-of-embezzling-rs-111-crore-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-498543-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 1.11 करोड़ हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 1.11 करोड़ हड़पने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। फ्लैट बनाने के लिए खरीदी गई निर्माण सामग्री के 1.11 करोड़ रूपये न लौटाने और तकादा करने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई है। मामले में पीड़ित व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लोहा मंडी निवासी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि जयकृष्ण और अश्लेष गुप्ता ने उनसे फ्लैट के निर्माण के लिए सामग्री खरीदी थी। इसका भुगतन एक माह के अंदर करने की शुरूआत में बात कही लेकिन उन्होंने छह माह तक भी भुगतान नहीं किया। उन्होंने बाद में इसके बदले प्रोपर्टी देने की बात कही लेकिन फिर इसके लिए भी मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। मामले में पीडि़त ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
ग्राहकों से रकम लेकर फरार हो गए एजेंट :
निजी फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी कंपनी शहर और ग्रामीण अंचल में लोन देने का काम करती है।हाल में पता चला कि कलेक्शन एजेंटों 1.30 लाख की किस्त के रूप में रकम ग्राहकों से एकत्र कर ली और शाखा में जमा नहीं की। कई बार कहने के बाद भी वह रकम जमा करने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मामले में थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पहले से बेचे हुए प्लॉट कर दिया बैनामा :
ग्रीन सिटी निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उन्होंने दुहाई में 100 वर्गगज जमीन का सौदा तय किया था। मार्च 2024 को बैनामा भी हो गया। उन्होंने इसपर कब्जा भी ले लिया। इसके बाद वह जब प्लॉट को देखने पहुंचे तो पता चला कि उसकी बाउंड्री तोड़ दी गई है। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी ने यह प्लॉट 2012 में ही बेच दिया था। इसपर आपत्ति जताने पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। मामले में उनकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पहले से ले रखा था लोन और कर दिया मकान का सौदा :
केडीपी ग्रैंड सवाना निवासी शालू शर्मा ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने शास्त्रीनगर स्थित एक मकान का सौदा अक्तूबर 2023 में तय किया था। 1.54 करोड़ में से 43.45 लाख रुपये पहले दे दिए। शेष रकम बैनामे पर देने की बात तय हुई। इसी दौरान वह मकान पर लोन कराने के लिए बैंक शाखा में गईं तो पता चला कि मकान मालिक ने पहले से उसपर 95 लाख का लोन ले रखा था। इसके बारे में जब उन्होंने पूछा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक ताराचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।