{"_id":"6a416a61613f7f94a608229f","slug":"allegation-of-assault-for-objecting-to-the-beating-of-children-ghaziabad-news-c-306-1-gha1001-122978-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बच्चों की पिटाई का विरोध करने पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बच्चों की पिटाई का विरोध करने पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
सिंभावली। गांव हिम्मतपुर में पांच वर्षीय बच्चे की पिटाई का विरोध करना उसके पिता को भारी पड़ गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर बच्चे की पिटाई, भाई को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित फरमान ने बताया कि 24 जून की शाम करीब छह बजे उनके भाई इरफान का पांच वर्षीय बेटा अमजद घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी शाहरुख ने बच्चे के सामने अपशब्द कहे। अमजद ने ऐसा करने से मना किया तो शाहरुख उसके पीछे घर तक पहुंच गया और चप्पल से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि जब उसके भाई इरफान ने इस बात का विरोध किया तो शाहरुख, सलमान, फिरोज और मुकाबिर ने मिलकर इरफान की पिटाई कर दी, जिससे उसे चोटें आईं।
सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।