{"_id":"662c2f359023bc668b081155","slug":"all-three-major-candidates-claimed-victory-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-362887-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीनों प्रमुख उम्मीदवारों \n\nने किया जीत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीनों प्रमुख उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी डाॅली शर्मा ।
गाजियाबाद। मतदान के बाद भाजपा, कांग्रेस और बसपा नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया। सभी के अपने-अपने समीकरण हैं और अपने अपने दावे। सबसे बड़ी जीत का दावा भाजपा की ओर से किया गया है। भाजपा और बसपा के उम्मीदवार चुनाव आयोग की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए जबकि कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है।
सात लाख वोट से होगी जीत
भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का कहना है कि 15 लाख से ज्यादा वोट पड़े हैं। मुकाबले में कोई उम्मीदवार नहीं रहा। उनकी जीत सात लाख वोटों से होगी। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रह सकती हैं। चुनाव आयोग की व्यवस्था से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। गर्मी ज्यादा होने की वजह से मतदान का ग्राफ नीचे गया है।
दो लाख से हारेगी भाजपा
कांग्रेस प्रत्याशी डाॅली शर्मा का कहना है कि उन्हें नौ से साढ़े नौ लाख वोट मिलने की संभावना है। मुकाबला भाजपा से रहा। भाजपा के उम्मीदवार की दो लाख वोटों से हार होगी। चुनाव आयोग की व्यवस्था से वह असंतुष्ट हैं। कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली है। चुनाव में धांधली की गई है। उन्होंने इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन
डेढ़ लाख होगा जीत-हार का अंतर
बसपा उम्मीदवार नंद किशोर पुंडीर का कहना है कि उनका मुकाबला भाजपा से रहा। इसका अनुमान नहीं है कि उन्हें कितने वोट मिले। हालांकि, इतना जरूर बता सकते हैं कि जीत उनकी होगी। यह डेढ़ लाख वोटों से हो सकती है। चुनाव आयोग की व्यवस्था ठीक रही। उन्हें आयोग से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है।