फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   All the friends are swinging, Teej festival has arrived

Ghaziabad News: झूला झूल रहीं सब सखियां, आया तीज का त्योहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
All the friends are swinging, Teej festival has arrived
गाजियाबाद। सावन में झूला झूल रहीं सब सखियां, आया तीज का त्योहार। झूला तो पड़ गया अमवा के डाल पर जी... जैसे पारंपरिक गीत रविवार को हर तरफ गूंजते नजर आए। हरियाली तीज का पर्व रविवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने हरे-हरे परिधान पहने, सावन के गीत गाए और झूले का आनंद लिया। तीज की कहानी सुन शिव-पार्वती की पूजा कर परिवार के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घर में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। पार्कों में जहां महिलाओं ने झूले का आनंद लिया, वहीं सोसायटियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

तीज के अवसर पर शहरभर में कार्यक्रम हुए। राजनगर सेक्टर-8 स्थित आईएमए भवन में राजनगर वैश्य परिवार की ओर से तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य संयोजक एसके अग्रवाल, अध्यक्ष राजीव मोहन गुप्ता, महामंत्री सुनील सिंघल ने दीप प्रज्जविलत करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद विहान गोयन ने गणेश वंदना और मिष्टी ने गुरुर ब्रह्मा, गुरुर विष्णु गुरु वंदना पर सुंदर कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। विनोद भारद्वाज ने मेरे महबूब कयामत होगी, अवधेश सिंघल ने शिव भजन और ममता गुप्ता ने तुम्हीं मेरे मंदिर गीत गाया। स्तुति ने मरजानी झांझर और पायल ने चूड़ी मजा ना देगी गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन ज्योति सिंघल ने किया। कार्यक्रम में अनामिका अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अतुल आनंद गुप्ता, अंशु बंसल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीज महोत्सव पर हुई प्रतियोगिता
धीमान ब्राह्मण समाज कल्याण सभा की ओर से हापुड़ रोड इन्द्रगढ़ी स्थित महर्षि भृगु वाटिका में आयोजित तीज उत्सव में कई प्रकार के खेल खेले गए। मंच का संचालन काजल शर्मा ने किया। इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई और हरे परिधान वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। दीपिका धीमान, अनुपमा शर्मा, बबीता धीमान, मोनिका शर्मा और अनुराधा धीमान ने सावन के गीतों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटियों में महिलाओं ने मिलकर किया नृत्य
सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी में हरियाली तीज का उत्सव मिश्री बैंक्वेट हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। एक दीप ऑपरेशन सिंदूर और पुलवामा के शहीदों को समर्पित किया गया। मुख्य अतिथि प्रतिमा रहीं। मंच संचालन अंतिमा और पूनम ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कौशल, मीना, भारती और कुसुम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर लोकगीत, नृत्य और मिमिक्री व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

पारंपरिक गीत और नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

राजनगर एक्सटेंशन स्थित स्टार रामेश्वरम सोसायटी में कई प्रकार के खेल खेले गए। महिलाओं ने गीत गाए और सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम के आयोजन में एओए अध्यक्ष चित्रा सिंह, रश्मि चौहान और चिंकी शर्मा ने विशेष भूमिका निभाई। एमसीसी हाइट्स सोसायटी में महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। अधिकतर महिलाएं हरे रंग के परिधान में आईं। सभी ने मिलकर सावन के गीत गाए और नृत्य किया। कार्यक्रम में रीता मिश्रा, उपमा शर्मा, स्मृति सिन्हा, पंकज यादव सहित एओए की विशेष भूमिका रही। इसके अलावा एसजी ग्रैंड, रीवर हाइट्स, वीवीआईपी, जीएच-7 सहित शहर की सभी सोसायटियों में आयोजन किए गए। राकेश मार्ग स्थित गुल मोहर एंक्लेव में तीजोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर में श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article