Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   All India Traditional Shotokai Karate Championship to be held on November 15

Ghaziabad News: 15 नवंबर को होगी ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शोटोकाई कराटे चैंपियनशिप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
All India Traditional Shotokai Karate Championship to be held on November 15
गाजियाबाद। देशभर के कराटे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलने जा रहा है। ट्रेडिशनल शोटोकाई कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 15 नवंबर को नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में रॉयल चैलेंजेस कराटे कप ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शोटोकाई कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी आयु वर्गों के खिलाड़ियों के लिए काता स्पर्धाएं भी होंगी। हिंडन कराटे अकादमी के निदेशक सचिन त्यागी ने बताया कि 14 नवंबर को दोपहर तीन से शाम छह बजे तक खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। इसी दौरान खिलाड़ियों को एक एथलीट कार्ड और फेडरेशन की ओर से विशेष उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन




15 नवंबर को सुबह आठ बजे खिलाड़ियों की बैठक और प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद सब जूनियर वर्ग के मुकाबले शाम 4:30 बजे तक, कैडेट वर्ग के मुकाबले दोपहर 2:30 बजे तक, जूनियर वर्ग के मुकाबले शाम 5:30 बजे तक और सीनियर वर्ग के मुकाबले शाम छह बजे तक आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले और समापन समारोह शाम 6:30 से रात आठ बजे तक होगा। चैंपियनशिप में हिंडन कराटे अकादमी के पांच खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें किरण, विवान सिंह, अथर्व पुंडीर, रिद्धि गुप्ता और सिद्धिमा गुप्ता शामिल हैं। पांचों खिलाड़ी ऑल इंडिया स्तर की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चैंपियनशिप का आयोजन ट्रेडिशनल शोटोकाई कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रेनशी अमित गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed