फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Alert issued following incident in Bengal; security checks conducted at events

Ghaziabad News: बंगाल में हुए हादसे के बाद अलर्ट, 118 आयोजनों में सुरक्षा की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Alert issued following incident in Bengal; security checks conducted at events
वैशाली में दुर्गा पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र की जांच करते दमकल कर्मी। स्रोत दमकल विभाग
गाजियाबाद। कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत के बाद गाजियाबाद में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा, आपात निकास और बिजली की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा संबंधी कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया गया है। दुर्गा पूजा पंडालों के साथ रामलीला कार्यक्रमों में भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) राजकरण नय्यर ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने विभिन्न पंडालों की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पंडालों में रसोई और बाजार वाले स्थानों पर कमियां मिली हैं। संचालकों को इन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्गा पूजा और दशहरा के आयोजनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस बल भी बढ़ाया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि जिले में दुर्गा पूजा और रामलीला से जुड़े कुल 118 आयोजन हो रहे हैं। इनमें 62 दुर्गा पूजा पंडाल और 56 छोटी-बड़ी रामलीलाएं शामिल हैं।
सभी आयोजनों को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को दमकल विभाग की टीम ने कई पंडालों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। अभी तक कोई बड़ी कमी सामने नहीं आई है। अग्नि सुरक्षा से संबंधित कुछ कमियां मिलने पर संचालकों को चेतावनी देकर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

दूसरी ओर विद्युत सुरक्षा विभाग की टीम ने भी पंडालों में बिजली की व्यवस्था का निरीक्षण किया। सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा सौरभ सिंह ने बताया कि टीम ने विभिन्न पंडालों की जांच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed